विद्यार्थी मांग रहे हैं, हिसाब 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में सभी विद्यार्थी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं ।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय अध्यक्ष भवानी सिह ठाकुर जी का कहना है कि इनके यूनिवर्सिटी अकाउंट में हर साल 5 से 6 करोड़ का ब्याज प्राप्त होता है परंतु यह फिर भी विद्यार्थियों को सुविधा देने में असमर्थ है।

 

भवानी सिंह ठाकुर जी का कहना है वर्ष 2025 26 में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियो से 15 लाख 31 हजार रुपए प्राप्त किया है परंतु उसमें से उपयोग सिर्फ 1 से 2 लाख किया जाता है । इसके अलावा वर्ष 2025 26 में मेडिकल फीस लगभग 460000 ली जाती है परंतु मेडिकल सुविधा विश्वविद्यालय में शून्य है ।

 

उनका कहना है कि वर्ष 2025 26 में समामिलित निधि (Amalgamated fund) लगभग 27 लाख रुपए लिया गया है परंतु उसे में से सिर्फ 6 लाख का उपयोग किया गया है।

 

तभी यह सब को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यालय प्रशासन से जवाब मांग रही है परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

[post-views]