रा. व. मा. पा. मिर्गी पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हमीरपुर में मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन, हमीरपुर श्री कमल किशोर भारती ने किया। कार्यक्रम में एम्स, नई दिल्ली से आए विषय विशेषज्ञ डॉ. हेमंत तिवारी, डॉ. मयंक शर्मा एवं डॉ. नवीन शुक्ला द्वारा शिक्षकों को मिर्गी के लक्षणों, कारणों, प्राथमिक उपचार, सावधानियों तथा मिर्गी से संबंधित भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 एवं 27 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के कुल 400 शिक्षक चार सत्रों में भाग लेकर मिर्गी से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को मिर्गी की स्थिति में उचित एवं त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना तथा विद्यार्थियों के बीच इस विषय को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

 

इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व स्थानीय स्कूल की उपप्रधानाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही जानकारी को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया l

[post-views]