आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

 शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस हमीरपुर और कांगड़ा से अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं कर पाई है।

 

वहीं, चर्चाएं ये भी चलीं कि हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री को मैदान में उतार सकती है, लेकिन अब आस्था अग्निहोत्री के पिता और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

Screenshot

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। आस्था अग्निहोत्री कहती हैं कि “मैं मां के बिना जीने का रास्ता तलाश रही हूं, मां ने यह राजनीतिक सल्तनत खड़ी की, उनकी यादों से जूझ रही हूं। इस दुःखद घड़ी में लोकसभा या विधानसभा जाने की लालसा नहीं।

Screenshot

राजनीति से ऊपर मेरी मां की अनगिनत समृतियों ने मुझे भीतर से तोड़ दिया है, पापा भी बोल्ड फेस रख रहे हैं, लेकिन हकीकत मैं जानती हूं। यह समय मां को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का कतई भी नहीं है। इसलिए प्रस्ताव करने के लिए सभी का आभार।”

 

[post-views]