



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 29 महिलाओं ने अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं।



इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी महिलाओं की मदद कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।






इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता कमल प्रकाश, मुकेश कुमार, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

























