संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश के माननीय एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश के संबंध में लिया गया यह महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय स्वागत योग्य है।

 

 

पूर्व में रक्षाबंधन का अवकाश मुख्यतः महिला कर्मचारियों तक सीमित रहता था, जबकि पुरुष कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलता था।

 

माननीय मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों कर्मचारियों के हित में अवकाश की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

 

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान  राजेश गौतम व समस्त कार्यकारिणी ने जनहितैषी व समानता पर आधारित निर्णय के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

[post-views]