



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सतीश कुमार फोतेदार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एचआरटीसी ड्राइवरों के लिए रोड सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विकास एवं डॉ. नेहा पटियाल द्वारा उपस्थित सभी एचआरटीसी ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।



प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से फर्स्ट एड, सीपीआर (CPR), ब्रेन स्ट्रोक एवं डी-एडिक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।






इस अवसर पर जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार रांगड़ा भी उपस्थित रहे।

























