



हमीरपुर/समीरपुर:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेशवासियों तथा हमीरपुर की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, अपनत्व और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है, जो भारतीय संस्कृति में पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को और मजबूत करता है।



उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ करे।






उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रिश्तों की गरिमा का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।



ब्रह्मकुमारियों ने हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा को बांधा पवित्र रक्षा सूत्र, आवास पर भी अनेक बहनों ने बांधी राखी



हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने उनके साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

विधायक आशीष शर्मा ने ब्रह्मकुमारी बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
इसके अलावा अनेक बहनों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


















