



नादौन/हमीरपुर:- खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन के कार्यालय परिसर में नागरिक अस्पताल के पुराने भवन को गिराने और उसके मलबे को उठाने के लिए उक्त भवन की नीलामी प्रक्रिया 23 सितंबर को सुबह 11 बजे आरंभ की जाएगी।

इस पुराने भवन की नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 23 सितंबर सुबह 11 बजे तक दस हजार रुपये के बैंक ड्राफ्ट एफडीआर के रूप में खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नादौन में जमा करवाकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।



अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।































