भाजयुमो एकजुट, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार न करे कांग्रेसी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। इस बैठक में बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार के बारे सभी की चर्चा हुई।

भाजयुमो की बैठक में सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार बारे चर्चा

जिला अध्यक्ष शुभम और मंडल शहरी उपाध्यक्ष संतोष कुमार के मैसेज जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, वह मंडल उपाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक होने के चलते किसी शरारती तत्व ने उनके सोशल मीडिया हैंडल से डाले थे।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दिए जाएंगे स्पोर्ट्स किट: शुभम 

जिस पर कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्टें शेयर की थी। मंडल उपाध्यक्ष संतोष अत्री ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने के कारण किसी शरारती तत्व ने उनके अकाउंट से जिला अध्यक्ष के खिलाफ पोस्ट डाल दी थी।

 

इस पर आज बैठक में सभी पदाधिकारियों के समक्ष स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है और एकजुटता के साथ भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेगी।

 

वहीं जिला भाजयुमो अध्यक्ष शुभम पठानिया ने कहा कि सबके साथ मिलकर भाजपा को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं वह अपनी हद में रहें।

 

भाजयुमो एक साथ मिलकर कार्य कर रही है और सबको साथ लेकर अधिक से अधिक युवाओं को भाजयुमो से जोड़ा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा और नशे से दूर रहने की अपील की जाएगी

[post-views]