



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भाजपा महिला मोर्चा मंडल शहरी हमीरपुर की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय वीर कमल में अध्यक्ष सुमन कपिल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विधायक सदर आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल प्रभारी अल्का, अध्यक्ष मंडल शहरी श्रीपाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की बैठक में पार्टी कार्यक्रमों बारे की चर्चा




इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों बारे उपस्थित मातृशक्ति ने चर्चा की। अध्यक्ष सुमन कपिल ने महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी सभी के समक्ष रखी।







उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी के हरेक कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी की नीतियों एवं गतिविधियों को सभी के समक्ष रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता दस सखियों को जोड़ रही है।



उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों बारे सभी को जानकारी दी एवं इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रमुख मोर्चा है और मातृशक्ति ही समाज में बदलाव, विकास की नींव रखती है।




उन्होंने कहा कि हमीरपुर मंडल महिला मोर्चा बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनने और सरल ऐप पर अपलोड करने की अपील की।



उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता जरूरी है और सभी मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे। जिला महिला मोर्चा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजकुमारी ने भी संगठन की सभी गतिविधियों बारे विस्तार से चर्चा की व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर महामंत्री रीता शास्त्री, तेन सिंह, नीना शर्मा। शीतल सहित अन्य मौजूद रहे।


















