



सुजानपुर/जंदडू:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबेरी के अंतर्गत आम रोगमुक्ति (आरोग्यम) केंद्र जंदडू के कार्यक्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंदडू में आज एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।


डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण से बचाव एवं टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी लक्षित लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।



टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों में राधिका, रिद्धि राणा, हर्षिता, पूजा, कनिका एवं कृतिका शामिल रहीं। डॉ. डोगरा ने सभी लाभार्थियों को अपने जीवन का उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी निर्णय लेने के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया।






अभियान की सफलता में प्रधानाचार्य श्री संजय गुप्ता एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज कुमार, सचिन, सुनीता देवी, एफएचएस पर्यवेक्षक रविंद्रा देवी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका ने भी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं।


डॉ. डोगरा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपील की कि एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक बनें और अपने बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर टीकाकरण करवाएँ।



“आज का जागरूक निर्णय, कल का सुरक्षित भविष्य।”




















