राज राजेशवरी ग्रुप आफ इंस्टिटयूशं में मेजर ध्यान चंद  के जन्मोत्सव पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” आयोजन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेशवरी ग्रुप आफ इंस्टिटयूशं भोटा में 26 अगस्त 2026 को मेजर ध्यान चंद जी के जन्मोत्सव पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” इस अवसर पर बी एड तथा डी एल एड के प्रशिक्षु अध्यापकों बी ए , बी सी ए के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेजर ध्यान चंद  की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके किया गया। साथ ही  सुरजीत सिंह (फिजिकल इंस्ट्रक्टर) ने ंहमे मेजर ध्यान चंद जी के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात काॅलेज प्राचार्य डा राज कुमार धीमान द्वारा छात्रों को ध्यान केंन्द्रित करने तथा लगातार मेहनत करते रहने का संदेश दिया।

साथ ही सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी गई। कार्यक्रम में मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 3 बोटल टू विन, शोट पुट, डिस्कस थ्रो, क्रिकेट, वौली वाल जैसी खेलों में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

 

3 बोटल टू विन में नितिन, जीबेन्द्र, प्रियंका, रिया, मधु, संचिता, चंद्रप्रभा, अपूर्वा, निखिल विजेता रहे।

डिस्कस थ्रो में जीबेन्द्र तथा संचिता प्रथम, अंशुल तथा काजल द्वितीय एवं दीपक तथा अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शोट पुट में जीबेन्द्र तथा संचिता प्रथम अंशुल तथा कशिश द्वितीय एवं साहिल तथा रूचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्रिकेट में डी एल एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वौली वाल में बी सी ए के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

[post-views]