नेरी पंचायत के गांव खग्गल की डिस्पेंसरी में बनेगा योगा सेंटर और पंचकर्मा केंद्र : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेरी के गांव खग्गल का दौरा किया और वहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी ‌।

खग्गल में लगाई जाएंगी सोलर लाइटें, पेयजल और सड़क की समस्या का भी किया जाएगा समाधान 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नेरी के गांव खग्गल की डिस्पेंसरी में योगा सेंटर और पंचकर्मा केंद्र स्थापित किया जाएगा और गांव की सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

गांव में सोलर लाइटें लगाने और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों की समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के के हॉर्टिकल्चर कॉलेज और मटाहणी स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए भी करोड़ों रुपए का प्रावधान किया है। इन परियोजनाओं से इस पूरे क्षेत्र के चहुमुखी विकास को बल मिलेगा।

इस कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य सुशील कुमार, संजीव शर्मा, ग्राम पंचायत नेरी की प्रधान रीना देवी, उप प्रधान राजेश शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, जेपी शुक्ला और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

[post-views]