बोहनी और टिक्कर में बदले जा चुके हैं 360 विद्युत मीटर

लंबलू/हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि उपमंडल के पांचों अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भिड़ा में पुराने घरेलू मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने  बताया कि बोहनी और टिक्कर अनुभाग में लगभग 360 मीटरों को बदल दिया गया है।

सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग देने की अपील की है।

[post-views]