केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम : विकास शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी 20 अप्रैल शनिवार को कला केंद्र भवन सुजानपुर में महिला मोर्चा सम्मेलन जोकि सुजानपुर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है, में शिरकत करेंगे।

 

इसके उपरांत भोरंज विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमरोल में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं 21 अप्रैल को ऊना जिला के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में लोगों से रूबरू होंगे। सुबह 11 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन गगरेट भाजपा मंडल द्वारा कलोह में आयोजित होगा जिसमें शामिल होंगे।

 

22 अप्रैल को जिला कांगड़ा के देहरा में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि दोपहर 2 बजे भोरंज विधानसभा क्षेत्र के जाहू में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सायं 5:30 बजे जिला बिलासपुर के घुमारवीं में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

26 अप्रैल को बड़सर विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे और 27 अप्रैल को हमीरपुर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जानकारी हमीरपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी।

[post-views]