



भोरंज/हमीरपुर:- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने शनिवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत करहा में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों, संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।


































