



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव खटवीं और खटवींधार की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गांव खटवीं और खटवींधार में सुनीं जनसमस्याएं




रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खटवीं और खटवींधार में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि खटवीं की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।






गांव खटवीं की पेयजल समस्या का किया जायरगा त्वरित समाधान



इसके लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खटवींधार की सड़क के लिए जल्दी ही वन विभाग के अधिकारिओं के साथ मीटिंग की जाएगी और जंगल के नियमों के अनुसार सड़क के लिए एनओसी लेकर पर्याप्त बजट का प्रावधान भी करवाया जाएगा, ताकि इस गांव के लोगों को भी बेहतरीन सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने दोनों गांवों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।




इससे पहले, खटवीं पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा गांव कई समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं।


इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रधान हेम राज भारद्वाज, हंस राज , हेम राज नरौता, एक्स वार्ड मेम्बर राजेश, पूजा देवी, राजेश नरौता, दुर्गा दास, महिला मंडल प्रधान सरोती देवी, पूर्व उपप्रधान बब्बी, पूर्व पंचायत सदस्य संजीव कुमार, रत्न चंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


















