



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा अप्रैल माह में ली गई बीÛ एÛ प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राज राजेश्वरी काॅलेज आॅफ एजुकेशन, भोटा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।


प्रथम वर्ष में अक्षित कपिल ने 800 में से 599 अंक (74‐87 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान, मुस्कान ने 592 (74 प्रतिशत अंक) लेकर दूसरा स्थान तथा शुभम लखनपाल ने 581 (72‐62 प्रतिशत अंक) लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।




काॅलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह, सेकरेट्री श्री कुलवीर सिंह ठाकुर, काॅलेज प्राचार्य डाॅÛ राज कुमार धीमान जी व काॅलेज के समस्त स्टाॅफ ने काॅलेज का परिणाम शानदार रहने पर सबको बधाई दी तथा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र व छात्राओं को भी शुभकामनाएं दीं।







बीÛ एÛ प्रथम वर्ष अक्षित कपिल मुस्कान शुभम लखनपाल प्रथम द्वितीय तृतीय













