



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीड़ बगेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा HPV टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वंशिका, कामिनी, पूनम और अंजना सहित चार लाभार्थियों ने HPV वैक्सीन लगवाकर अपने सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज, मॉडल पीएचसी जंगलबेरी, डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने सभी लाभार्थियों को उनके जागरूक एवं सराहनीय निर्णय के लिए बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक टीकाकरण समय पर अवश्य करवाएं।



अभियान को सफल बनाने में फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर श्रीमती रविंद्रा एवं श्रीमती सुनीता देवी, फीमेल हेल्थ वर्कर श्रीमती रुचि राणा एवं श्रीमती सीमा देवी तथा सचिन ने सक्रिय सहयोग दिया। डॉ. डोगरा ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बंदिता भारद्वाज एवं समस्त स्टाफ का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।






डॉ. डोगरा ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समय रहते किया गया बचाव ही स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।


स्वास्थ्य विभाग की अपील



“जागरूक बनें, अपने बच्चों का आवश्यक टीकाकरण करवाएं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य में अपना योगदान दें। क्योंकि—Prevention is better than Cure.”








