



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में आज हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित यह पखवाड़ा 1 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।


इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। हिन्दी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी भाषा है।




सभी से आपसी संवाद एवं कार्यालयी कार्यों में यथासंभव हिन्दी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने का आग्रह किया गया।







हिन्दी पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के लिए सुलेख लेखन गतिविधि आयोजित की गई।



नन्हें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लेते हुए सुंदर एवं स्वच्छ अक्षरों में लेखन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी लेखन के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी लेखन-सुंदरता एवं शुद्धता को बढ़ावा देना था।




आगामी दिनों में विद्यार्थियों के लिए कविता-पाठ, कहानी लेखन, नारा लेखन, भाषण, रचनात्मक लेखन सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान, रचनात्मकता तथा अभिव्यक्ति-कौशल विकसित किया जाएगा।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हिन्दी पखवाड़े में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए इसे सार्थक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ने सभी को हिंदी पखवाड़े की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।






