



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर में 42 किशोरियों को लगाई गई HPV वैक्सीन: सतीश कुमार फोतेदार आज जिला हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में HPV Vaccination Programme आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष की 42 किशोरियों को HPV वैक्सीन की खुराक लगाई गई।



इस अवसर पर किशोरियों को HPV संक्रमण, HPV वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ एवं सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।






HPV वैक्सीनेशन किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में HPV से संबंधित बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


स्वस्थ बेटियां, सुरक्षित भविष्य — HPV टीकाकरण को अपनाएं।











