राज राजेश्वरी ग्रुप आफ इंस्टीटयूशं में विस्तार व्याख्यान दिया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी ग्रुप आफ इंस्टीटयूशं भोटा मनसुई में को विस्तार व्याख्यान की श्रंखला को जारी रखते हुए  तनुजा द्वारा व्याख्यान दिया गया, उनके व्याख्यान का विषय आटो इम्यून रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

इस व्याख्यान का आयोजन कालेज प्राचार्य डॉ. राज कुमार धीमान  के नेतृत्व में किया गया।

अपने व्याख्यान में तनुजा ने आटो इम्यून रोगों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हांेने बताया कि यह रोेग तब होते हैं जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही स्वस्थय कोशिकाओं पर हमला करने लगती है।

 

व्याख्यान में आॅटो इम्यून रोगों के प्रमुख कारणों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों तथा जोखिम कारकों पर चर्चा की गई तथा इन रोगों की पहचान करने वाले शरीर पीर दिखने वाले विभिन्न लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने आहार और जीवन शैली प्रबन्धन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सूजन रोधी आहार आंतो के स्वास्थय का ध्यान रखना तथा तनाव प्रबन्धन आॅटो इम्यून रोगों से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अंत में काॅलेज प्राचार्य डा राज कुमार धीमान जी ने भी समस्त श्रोताओं को स्वस्थय जीवन शैली अपनाने जागरूक रहने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया व इस तरह के ज्ञानवर्धक व जब्लन्त बिषय पर प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद दिया।

 

इस कार्यक्रम के दौरान काॅलेज कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर, बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ, बीÛ एÛ तथा बीÛ सीÛ एÛ के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थि रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[post-views]