



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर आज की डेट में दोगली राजनीति के प्रेरक बन कर रह गए हैं।

कांग्रेस को कोस कर अपनी जबाबदेही से सांसद मुँह न मोड़े…. संदीप सांख्यान




उन्होंने सांसद महोदय पर तंज कसते हुए कहा है कि सांसद महोदय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को कोसने का काम करते हैं और केंद्र में विपक्ष में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं को कोसने का काम करते हैं लेकिन यह कभी नहीं बताते कि वह अपनी सांसद निधि को खर्च करने में फिस्सडी क्यों साबित हो रहे हैं।







संदीप सांख्यान ने हमीरपुर के सांसद से पूछा है कि क्या कारण रहे कि आप अपनी सांसद निधि जनहित में खर्च नहीं कर पा रहे हो।



उन्होंने कहा कि पांच बार के सांसद और केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनुराग ठाकुर यह भी बता दें कि अपने इस लंबी विजयगाथा में हिमाचल और अपनी संसदीय क्षेत्र में कौन से बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है, यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है।



संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद महोदय प्रदेश की सरकार की नीतियों पर कई तरह के सवाल अवश्य दागते है लेकिन यह कभी नहीं बताते कि प्रदेश की हितों के लिए संसद में कितनी बार आवाज़ उठाई है।


संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर कभी रेवन्यु डेफिसिट ग्रांट के मसले पर कभी नहीं बोलते। क्यों अनुराग ठाकुर केंद्र से मिलने वाले जीएसटी ग्रांट के मसले पर नहीं बोलते, क्यों प्रदेश के ओपीएस कर्मचारियों को मिलने वाले पैसे पर नहीं बोलते।
संदीप सांख्यान ने सांसद अनुराग ठाकुर पर कई अन्य प्रश्न दागते हुए पूछा है क्यों केंद्र की सरकार ने देश को 200 लाख से अधिक कर्जे में बीते 12 वर्षो में डुबो कर रख दिया है।
संदीप सांख्यान ने यह भी कहा कि भाजपा के सांसद अपने को मर्यादाओं का प्रेरक बनने की बात करते रहते हैं वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में चन्दा चोरी के मसले पर क्यों नहीं बोलते।
वह देश के पढ़े-लिखे 9 करोड़ बेरोजगारों के बारे में क्यों बात नहीं करते जबकि उनकी सरकार का दावा था कि प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां दी जाएगी।

संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश के भाखड़ा विस्थापितों और पोंग डैम विस्थापितों की बात केंद्र सरकार से क्यों नहीं करते।
संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जनता के प्रति अपनी जबदेही से कांग्रेस को कोस कर मुँह नहीं मोड़ सकते हैं। जनता को जबाब चाहिए आखिर आप अनुराग जी पांच बार के माननीय सांसद हैं।





