



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर-भोटा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 (NH-103) पर भोटा से 5 किलोमीटर, स्थित मेड़ के पास बने पुल पर भारी बारिश के कारण भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया है। सड़क पर फैली इस मिट्टी की वजह से वाहनों के फिसलने (स्केडिंग) का खतरा बेहद बढ़ गया है, जिससे किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

दुर्घटना का बना खतरा: स्थानीय युवक स्नूपी ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग




पुल पर जलभराव और कीचड़ के कारण सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और पैदल यात्रियों को उठानी पड़ रही है।







बस या अन्य वाहनों के इंतजार में खड़े बच्चों पर तेजी से गुजरती गाड़ियों के टायर से कीचड़ के छींटे पड़ते हैं, जिससे वे पूरी तरह भीग जाते हैं और उन्हें रोजाना इस भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवक स्नूपी ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। स्नूपी ने बताया कि बारिश के पानी के साथ आई मिट्टी पूरे पुल पर फैल चुकी है, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों के अनियंत्रित होने का हर पल जोखिम बना रहता है।



स्थानीय निवासियों एवं युवक स्नूपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थिति का तुरंत संज्ञान लिया जाए। प्रशासन से मांग की गई है कि मौके पर जेसीबी (JCB) मशीन भेजकर पुल पर जमी मिट्टी और मलबे को तुरंत साफ करवाया जाए, ताकि स्कूली बच्चों को राहत मिल सके और किसी भी संभावित सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।, दुर्घटना का बना खतरा: स्थानीय युवक स्नूपी ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग







