



गलोड़/हमीरपुर:- हमीरपुर के गलोड़ के ढगो स्कूल के पास एक बाइक स्किड होकर स्कूली छात्रों पर गिर गई। इससे चार मासूम घायल हो गए।


शिक्षकों ने तत्काल घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एक बच्चे को आगे की जांच और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।



हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनेटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल बच्चों के अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई है।



















