औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में ABVP की नव कार्यकारिणी का गठन

 

 

नेरी/हमीरपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, विद्यार्थी हित और समाजहित के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी में हिमांशु ठाकुर को अध्यक्ष तथा निशांत आनंद को सचिव का दायित्व सौंपा गया।

 

उपाध्यक्ष: आयुष क्वेरिया, ऋषव सैनी, अभिषेक एवं वार्तिका।

सह सचिव: नितिन, अक्षय, हर्ष एवं गौरव।

कोषाध्यक्ष: प्रीतिका, काव्या रक्तदान प्रमुख चक्षु

SFS संयोजक: अंकुश, मयंक एवं नितिका।

SFD संयोजक: यक्षु एवं ब्रजेश्वर।

सोशल मीडिया संयोजक: भानु एवं आदित्य।

खेलो भारत संयोजक: तनिष एवं राहुल।

कला मंच: रितिका।

 

नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

[post-views]