



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले गांव खग्गल, दड़ूही, सलासी, झनियारी, कुठेड़ा, नालटी, बाड़ी, फरनोल, मसियाणा, डुढाणा, ब्राहलड़ी, धनेड़ और अन्य गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 8 सितंबर तक का समय दिया गया है।

सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने कहा कि इन क्षेत्रों के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 8 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।



उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



















