



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर में गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तीसरे चरण की शुरुआत के अवसर पर अभियान के जिला संयोजक दीक्षित गौतम तथा सह-संयोजक दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की।

17 दिसंबर को शिमला कूच की घोषणा:



संयोजक दीक्षित गौतम एवं सह-संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि अभियान की तय कार्ययोजना के तहत आगामी 17 दिसंबर को पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक पंचायत स्तर से गोभक्त एकजुट होकर प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे।






राजधानी में गोभक्त एकत्र होकर:


प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपेंगे।



राज्यपाल व मुख्यमंत्री के माध्यम से देश के माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी को प्रार्थना पत्र प्रेषित करेंगे।


अभियान की मुख्य मांगें:
राष्ट्र माता का दर्जा व कड़ा कानून: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए, गौ रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने और देशभर में गौ हत्या व अवैध तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
गोगव्य व अर्थव्यवस्था: गो-आधारित/प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा मिले, गोबर व गोमूत्र पर अनुसंधान केंद्र बनें और सरकारी भवनों में गोबर पेंट व गौनाइल का उपयोग अनिवार्य किया जाए।
गौशाला व चारा प्रबंधन: प्रत्येक पंचायत में नंदीशाला का निर्माण, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा चारे के अवैध भंडारण और माफिया पर सख्ती से रोक लगाना।

चिकित्सा व शिक्षा: जिला स्तर पर पंचगव्य चिकित्सालयों की स्थापना, राजमार्गों पर गो-वाहिनी एम्बुलेंस सेवा और विद्यार्थियों के मिड-डे मील में देशी गाय का दूध शामिल करना।
अभियान के मुख्य नियम:
जिला संयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह अहिंसक, निष्काम और राजनीतिक निष्पक्षता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी भी नेता, संत या कार्यकर्ता का फोटो बैनर/पोस्टर पर नहीं लगाया जाता (केवल गौ माता और नंदी महाराज का चित्र प्रयुक्त होता है) तथा अभियान के नाम पर किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाता।
संपर्क एवं जुड़ाव:
अभियान से जुड़ने या विस्तृत जानकारी हेतु WhatsApp नंबर 8239711008 पर संपर्क किया जा सकता है।





