




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर विधानसभा के चुनाव के प्रभारी राजेश धर्मानी की अध्यक्षता में हुई सम्पन। इस बैठक में सभी टिकटआर्थी भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को देखकर राजेश धर्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से इंद्र दत्त लखनपाल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए उन्होंने बड़सर की तमाम जनता के साथ धोखा किया है ।




और जनता आगामी चूनावों में इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बड़सर में करोड़ों रुपए की योजनाएं दी । इसके बावजूद भी इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर की जनता से धोखा किया। अब महिलाओं को 15 सो रुपए फॉर्म भरने की मंजूरी भी मिल गई है।







और कर्मचारियों के लिए ops भी लागू किया है इसी के बलबूते पर आगामी लोकसभा और विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे आज के दिन में बड़सर विधानसभा में कांग्रेस की चार जनसभाएं जिनमे बड़सर, गार्ली , झझयानि और दलचेडा में हुई।


जल्द ही पार्टी हाई कमान प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर देगा ।और अगली बार प्रत्याशी के साथ प्रचार करेंगे। इस जनसभा में कांग्रेस पार्टी के हिमाचलप्रदेश के वन निगम के डायरेक्टर कृष्ण चौधरीपूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा deni जैसवाल इत्यादि उपस्थित रहे ।







