हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक, उपप्रधान प्रशोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

बिझड़ी/हमीरपुर:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 9 सितम्बर, 2026 को खण्ड़ उपप्रधान प्रशोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में सेन भक्त मन्दिर परिसर, मैहरे, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए खण्ड महासचिव राज कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सदस्यों को खण्ड में चल रही वर्तमान गतिविधियों वारे अवगत करवाया गया।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, ज़िला वरि. उपप्रधान रत्न चांगरा, हरवंश लाल शर्मा, चरण दास, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, अजीत दीवान, सुखदेव धीमान, रंजीत सिंह गुलेरिया, परस राम ठाकुर आदि मुख्य रहे।

 

बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं द्वारा पहली सितम्बर को सरकार द्वारा पेंशन संशोधन की वकाया राशि की किस्त का भुगतान करने पर जहां सरकार का आभार व्यक्त किया, वहीं सरकार से जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संशोधन एरियर का शेष वकाया , ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की वकाया राशि का भी यथाशीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया गया। पेंशनरों ने महंगाई भत्ता की किस्तें व जारी तीन किस्तों के एरियर का भुगतान करने का मुद्दा भी उठाया गया।

 

बैठक में प्रदेश व ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों ने सदस्यों को विभिन्न मुद्दों पर बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा अपने वक्तव्य में पेंशनरों को विश्वास दिलाया कि संघ पेंशनरों की लम्बित मांगें पूरा करवाने हेतु हर सम्भव पत्राचार कर रहे हैं और संघ पदाधिकारी समय-समय पर अनेकों बार माननीय मुख्यमंत्री जी से इस सम्बन्ध में मिलकर प्रयास करते रहे है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संघ का शिष्टमंडल दिनांक 29 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी से विश्राम गृह, सेरा, नादौन में मिलकर पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण प्रस्तुत करने में आ रही समस्या का समाधान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी करने सम्बन्धी चर्चा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जीवित प्रमाण पत्र भेजने की समस्या का पंचायत सचिवों के माध्यम से समाधान करेंगे और महंगाई भत्ता की किस्त करवाचौथ- दिवाली पर्व पर जारी करने का भी आश्वासन दिया है।

 

बैठक में बिझड़ी खण्ड सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री राम रत्न शर्मा व अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिन्टका मौन रखा गया।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में वालकृष्ण जसवाल, अजीत दीवान, जगन्नाथ धीमान,, तारा चन्द वर्मा, राम कृष्ण, प्रशोतम शर्मा, शाम लाल, प्रकाश चन्द , हेम राज, दलीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, वालक राम शर्मा, दलीप चन्द, कृष्ण दत्त, रोशन लाल शर्मा, देस राज वन्याल, सुदेश कुमार, जगरूप सिंह, एम एस जसवाल, सुरेश सिघु, सीता राम, राजेन्द्र गुलेरिया, मदन लाल, के सी सोनी, हरि चन्द, आर सी धीमान, रमेश कुमार सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए।

 

 

[post-views]