सुजानपुर बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद और उपाध्यक्ष रंजना कुमारी ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

समीरपुर/हमीरपुर:- सुजानपुर विकास खंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद और उपाध्यक्ष रंजना कुमारी ने आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरेश चंद और रंजना कुमारी क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे।

 

प्रो. धूमल ने कहा कि स्थानीय विकास में पंचायत एवं पंचायत समिति के निर्वाचित प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

 

[post-views]