



इंडोनेशिया:- समुद्री तट पर एक ‘डूम्सडे फिश’ यानि विनाश का संकेत देने वाली मछली बहकर आई जिससे स्थानीय लोगों में किसी बड़ी आपदा की आशंका पैदा हो गई। बच्चों के एक समूह और एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मिलकर 13 फीट लंबी इस ‘ओरफिश’ को समुद्र तट से हटाया। ओरफिश का संबंध आपदाओं और विनाश से माना जाता है इसीलिए इसे ‘डूम्सडे फिश’ कहा जाता है। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है लेकिन इंडोनेशिया के लोगों की ऐसी मान्यता है।

इंडोनेशिया के लोग ओरफिश मछली को भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी विनाशकारी घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसके छह दिन बाद ही इंडोनेशिया में एक साथ छह ज्वालामुखी फटे।



इंडोनेशिया के कोमोडो द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर पिंक बीच पर सुबह करीब 7:30 बजे यह मछली मिली। इसे देखकर बीच पर मौजूद लोग हैरान रह गए क्योंकि ऐसे जीव बहुत कम ही सतह पर आते हैं। सेकारोह गांव के तेलोन हैमलेट के प्रमुख सहलान ने स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘डेटिकबाली’ को बताया कि गांव के बाहर का एक व्यक्ति पिछली रात से वहां कैंप कर रहा था और उसी ने सुबह इसे देखा। उसके बाद से देश में कई ज्वालामुखी फटे हैं। सेंटर फॉर वोल्केनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैज़र्ड मिटिगेशन (PVMBG) के अनुसार 31 अगस्त को लगभग एक साथ कम से कम छह ज्वालामुखी फटे।


























