



अम्ब/विवेकानंद वशिष्ठ:- क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अम्ब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर में दबिश देकर 17.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन लोगों को काबू किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश



जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अम्ब क्षेत्र के एक घर से नशीले पदार्थों का काला कारोबार चलाया जा रहा है और वहीं से चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए संबंधित मकान पर दबिश दी।







अलमारी से मिला चिट्टा


घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने अलमारी में छिपाकर रखा गया 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।



मां-बेटे समेत तीन आरोपी हिरासत में


काबू किए गए आरोपियों में वार्ड नंबर-2 (अम्ब) निवासी एक युवक, वार्ड नंबर-8 निवासी उसकी मां और एक अन्य सहयोगी युवक शामिल है।
नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपने घर से ही नशे की खेप आगे सप्लाई करते थे।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और क्षेत्र में इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा होने की भी संभावना जताई जा रही है।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी











