



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के गांव टिक्कर और डुढाना का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने सुनीं टिक्कर और डुढाना के बाशिंदों की समस्याएं




सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के सभी गांवों की समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और क्षेत्रवासियों की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।








इस दौरान ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू को बारिश के कारण उत्पन्न हुई विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लगातार बारिश और भूस्खलन से गांव के रास्तों तथा लोगों के घरों को उत्पन्न खतरे को देखते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर ही अधिकारियों को अतिशीघ्र आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।



टिक्करवासियों ने एम्बुलेंस रोड की माँग रखी जिसके लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमीन संबंधित दस्तावेज तैयार करने के दिशा निर्देश दिए ताकि एम्बुलेंस रोड का काम शुरू किया जा सके।




इस अवसर पर पंचायत प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, पंचायत सदस्य अश्वनी कुमार, तनूजा, कांता देवी, सुमना देवी, सुनील कुमार, अनुराधा, मोनिता, जोगिंद्र सिंह, अवनीश और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।














