



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठहेड़ा में 7 से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गोपालनगर के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया।

जिनमें कबड्डी प्रतियोगिता में अमय शर्मा, आयुष कुमार, भूपेश कुमार, शिवम् कपिल, आरांश ठाकार, यश कुमार अर्जुन, भाविक, सार्थक शर्मा, सिद्धांत, निखिल ठाकुर, वंश राणा, कौस्तव, दिनेश कुमार ने भाग लिया।



इन बच्चों ने वहां उपस्थित अन्य टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जीत हासिल की। इन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके साथ वॉलीबॉल में कौस्तव, वंश राणा, हानिश मनकोटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपना नाम बनाया।







इसके साथ ही खो-खो टीम में यश कुमार ने अपने खेल कौशल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। इन सब विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में आयोजित होंगी।


इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल-कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र पुरी तथा उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।














