आईएचएम हमीरपुर में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टैक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, हमीरपुर में नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह ‘अभ्युदय: दीक्षारंभदृ2026’ आयोजित किया गया, जिसमें हमीरपुर के एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

नैंसी मिस फ्रेशर और नितिन ठाकुर मिस्टर फ्रेशर चुने गए

इस अवसर पर नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, सहयोग, सौहार्द एवं आत्मीयता को बढ़ावा देना तथा उन्हें संस्थान की समृद्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित करवाना है।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को आईएचएम हमीरपुर में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने व्यक्तित्व और पेशेवर कौशल के निरंतर विकास के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग केवल तकनीकी दक्षता पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें प्रभावी संचार, सकारात्मक व्यवहार, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाभाव का भी विशेष महत्व है।

 

उन्होंने वरिष्ठ विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे नवागंतुक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक एवं सहयोगी बनकर उन्हें संस्थान के वातावरण में सहजता से घुलने-मिलने में सहायता करें।

इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और लेखा एवं प्रशासनिक अधिकारी पीयूष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जबकि, विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

इनमें निहारिका, श्वेतल, चांदनी, सुजल, अजय, सूरज, पूर्वांश और अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटी लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में नैंसी को मिस फ्रेशरदृ2026 और नितिन ठाकुर को मिस्टर फ्रेशरदृ2026 चुना गया।

विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने मुख्य अतिथि, सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के कर्मचारियों

का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व, टीम भावना, रचनात्मकता और पारस्परिक सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईएचएम हमीरपुर केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ एक सफल एवं संवेदनशील आतिथ्य पेशेवर के रूप में तैयार करने वाला परिवार है।

 

 

 

 

 

 

[post-views]