



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में हिन्दी दिवस पर विशेष प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।


इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन, श्लोगन और कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।




इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान, प्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।








अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी बच्चों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा है।


इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी भाषाई जड़ों से मिलने का अवसर मिलता है।

















