भाजपा हमीरपुर ने संगठन का विस्तार किया, नई नियुक्तियों के साथ जिला कार्यसमिति का रिक्त पद भरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भारतीय जनता पार्टी ने जिला हमीरपुर में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्वों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही जिला कार्यसमिति में लंबे समय से चल रहे एक रिक्त पद को भी भरा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद आज राजिंदर कुमार अग्निहोत्री को चिकित्सक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं, मनोज कुमार भारद्वाज को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार भारद्वाज की नियुक्ति जिला कार्यसमिति में लंबे समय से चल रहे रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।

 

इसके अलावा, राज्य शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी राजिंदर कुमार डोगरा को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

भाजपा जिला हमीरपुर द्वारा बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह-संयोजकों की भी घोषणा की गई है। कांता देवी को बुनकर प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि डोरामानी, सपना, सलोचना देवी, मोनिका धीमान, अनीता कुमारी, ममता कुमारी, रोजी और नीलम कुमारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा जिला हमीरपुर में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को निरंतर मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

 

 

[post-views]