



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, हमीरपुर ज़िला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई। महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा की जानकारी के साथ-साथ अन्य गतिविधियों वारे जानकारी दी।


सर्वप्रथम बैठक में संघ सदस्य राम रत्न शर्मा, निवासी मैहरे, तारा चन्द दत्ता, निवासी भारीं, प्यार चन्द, निवासी विकास नगर, दडूही, छांगा राम, निवासी डुग्घली व अन्य सदस्यो के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।




चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला वरि. उपप्रधान रत्न चन्द चांगरा, ज़िला कोषागार वनारसी दास पटियाल, बिझड़ी महासचिव राज कुमार चौधरी, टौणीदेवी खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरन्ज प्रधान राज कुमार पटियाल, हमीरपुर प्रधान हेम राज शर्मा, बिझड़ी प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल, नादौन खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, सुजानपुर प्रधान पृथ्वी राज शर्मा , ध्यान सिंह वन्याल आदि प्रमुख रहे।







चर्चा में वक्ताओं द्वारा 1.1.2016 से पेंशन संशोधन की वकाया देनदारियां व महंगाई भत्ता की देय पांच किस्तें जारी न करने पर सरकार के प्रति अपना रोष जताया गया व सरकार से पेंशनरों के लम्बित सभी लाभ विशेषतया 1.1.2016 से जनवरी, 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संशोधन वकाया राशि, संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि शीघ्र जारी करने की मांग दोहराई।


बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा सदस्यों को अवगत करवाया कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की मांगों व समस्याओं वारे समय -2 पर सरकार से निरन्तर लिखा-पढ़ी करता आया है और संघ पदाधिकारी इस सम्बन्ध में सयय-2 पर माननीय मुख्यमंत्री से हमीरपुर या शिमला में मिल कर मामले उठाते आए हैं।



उन्होंने बताया कि संघ पदाधिकारी दिनांक 29 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री से विश्राम गृह, सेरा, नादौन में मिलकर पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण प्रस्तुत करने में आ रही कठिनाई दूर करने व महंगाई भत्ता की किस्तें जारी कश्र।हेतु मिले, जिके निवारण वारे का समाधान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी करने वारे मिले जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जीवित प्रमाण पत्र की समस्या पंचायत सचिवों के माध्यम से समाधान निकालेंगे जबकि महंगाई भत्ता की किस्त करवाचौथ- दिवाली पर्व के आसपास जारी करने का भी आश्वासन दिया है।


बैठक में ज़िला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न विषयों पर विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। पदाधिकारियों ने बैठक में मामला उठाया गया कि वहुत से विभागों में पेंशनरों/ फैमिली पेंशऩर्ज़ को नोशनल फिक्सेशन आधार पर पेंशन संशोधन के मामले महालेखाकार को नहीं भेजे गए है जिससे उन्हें प्रति माह सैंकडों रुपए का नुक़सान हो रहा। संघ मांग करता है कि जिस विभाग से पेंशनरों की सेवानिवृत्ति हुई हो, स्वयत: विभाग पेंशन संशोधन के मामले महालेखाकार कार्यालय को यथाशीघ्र भेजें। इसके अतिरिक्त बैठक में सरकार से गुहार लगाई गई कि पेंशनरों का सेवा रिकार्ड अर्थात सर्विस बुक उनके रहते न जलाई जाए क्योंकि उन्हें पेंशन संशोधन के समय इसकी जरूरत रहती है।
उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वेद प्रकाश पाठक, जैसी राम विमल, वलदेव दास शर्मा, जगदीश चन्द शर्मा सासन, दीप चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, चत्तर सिंह ठाकुर, रोशन लाल पटियाल, जैसी राम पुरी, जोगिंद्र सिंह पुंडीर, अशोक सोनी, जगन्नाथ शर्मा , वलदेव सिंह ठाकुर, प्रकाश चन्द ,5 अनिरूद्ध डोगरा, शम्मी शर्मा, अशोक पटियाल, वलवीर डोगरा, रमेश चन्द शर्मा, मलकीयत सिंह, जसवन्त सिंह, धर्म सिंह , सुभाष चन्द, रंजीत सिंह, रक्शपाल भारद्वाज, मदन लाल शर्मा, प्रीतम चन्द, रमेश चन्द सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे ।












