



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के लदरौर में आयोजित पारंपरिक सायर मेले में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कमलेश कुमारी तथा पूर्व विधायक श्री अनिल धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की।


इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा दोनों पूर्व विधायकों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्थानीय महिला मंडलों ने भी हिमाचली परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।



मेले के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, आपसी भाईचारे और महिला शक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली।







कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


कमलेश कुमारी एवं अनिल धीमान ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी, स्थानीय महिला मंडलों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि सायर जैसे पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और समाज में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














