“न्यू गुरुकुल स्कूल के उज्ज्वल ने बढ़ाया मान, जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  ऊना में आयोजित 23वीं हिमाचल प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में ‘न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र उज्ज्वल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

उज्ज्वल के इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

 

कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उज्ज्वल ने शीर्ष 30 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई, जो आगामी 3 से 6 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

उज्ज्वल की इस ऐतिहासिक सफलता पर न्यू गुरुकूल पब्लिक विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र पुरी, उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर और समस्त शिक्षक वर्ग ने उज्ज्वल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

उन्होंने कहा कि उज्ज्वल की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। पूरा विद्यालय परिवार उज्ज्वल को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता है।

[post-views]