मसियाना गाँव के साथ निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के पास, खुले में फेंका जा रहा है: शहर का कचरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   मसियाना गाँव के साथ निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के पास शहर का कचरा खुले में फेंका जा रहा है। जिस स्थान पर यह कचरा डाला जा रहा है, वहाँ से गाँव के लोग अपने पशुओं के लिए घास लाते हैं।

 

इसके अलावा, इसी स्थान के पास गाँव का पानी का पंप हाउस भी स्थित है, जिसके माध्यम से लगभग 10 गाँवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

खुले में कचरा फेंके जाने के कारण कचरे से निकलने वाला गंदा पानी एवं अन्य प्रदूषित पदार्थ जमीन में रिसकर पानी के स्रोत को दूषित कर सकते हैं।

इससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा भविष्य में ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।

[post-views]