बड़सर व धनेटा में 23 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा बिजली बोर्ड

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इनसे संबंधित मुद्दों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपमंडल बड़सर में भी 23 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।

सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

 

धनेटा में भी किया गया विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया जागरुक

 

नादौन:-  हिमाचल प्रेदश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उपमंडल धनेटा ने उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकार एवं दायित्व, विद्युत टैरिफ, रूफ टॉप सोलर प्लांट, स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा बजत एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

 

इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को विद्युत शिकायतों के निवारण एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं तथा प्रश्नों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन किया गया।

सहायक अभियंता किशोरी लाल ने उपाभोक्ताओं से कहा कि अगर वे भविष्य में जानकारी लेना चाहते हैं तो वह विद्युत उपमंडल कार्यालय धनेटा में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

[post-views]