25 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क

हमीरपुर:-  उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों पर नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात अब 25 सितंबर तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले यह सड़क 15 सितंबर तक बंद की गई थी, लेकिन नालियांे का कुछ कार्य शेष रहने के कारण अब इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 25 सितंबर तक बंद की गई है।

 

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

[post-views]