



आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डी.एवी. पब्लिक स्कूल आलमपुर, ज़िला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में दिनांक 24.09.2026 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ।


खेलों के इस महाकुंभ में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न डी ए वी. विद्यालयों के प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी. गान व ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ।



इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं ऊर्जावान मार्च पास्ट प्रस्तुत कर खेल भावना और एकता का शानदार परिचय दिया।







विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया।


इस उदघाटन समारोह में पर डी.ए.वी. अंबोटा के प्रधानाचार्य, ए. आर. ओ.एच पी ज़ोन – एफ एवं मेज़वान स्कूल के प्रबंधक नमित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।



विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, टोपी, शॉल एवं हरित पौधा भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।


इस कार्यक्रम में डीएवी धर्मशाला के प्रधानाचार्य विपिन जिशतु, डी.ए.वी. गुब्बर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार तथा लम्बागांव के प्रधानाचार्य भुवेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर आलमपुर पंचायत के प्रधान विजय पुरी सहित स्थानीय प्रबंध समिति के प्रतिष्ठित सदस्य भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सभी गणमान्य अतिथियों को ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान कर सम्मानित किया।
डी.ए.वी आलमपुर में आयोजित इन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न वर्गों में बास्केटबॉल एवं योगा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के आठ क्लस्टरों डी.ए.वी न्यू शिमला , ग्रयोह, कुल्लू, रेहन, भड़ौली, दत्तनगर, अंबोटा व सोलन के क्लस्टरों के अंतर्गत आने वाले 69 विद्यालयों के 600 से अधिक प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं।
उन्होंने विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ खेलें और अपने-अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।
प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के साथ ही डी.ए.वी. आलमपुर का परिसर खिलाड़ियों के उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर हो उठा।











