



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत भोरंज में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित




इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने बच्चों को फल वितरित किए तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।







कमलेश कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘पोषण से विकास’ और ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।


मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा तकनीक के माध्यम से सेवाओं की निगरानी को भी मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और सक्षम बनाकर देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।


कमलेश कुमारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।












