



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी संस्थाओं की दो दिवसीय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग, रेसलिंग एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में हुआ।


इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न डीएवी संस्थानों के 8 क्लस्टर के लगभग 400 खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।




प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में 300 छात्र एवं 100 छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।








उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के.एस. गुलेरिया, एआरओ डीएवी एच.पी. जोन-सी, प्रिंसिपल डीएवी पब्लिक स्कूल मंडी एवं मैनेजर डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपिका शर्मा, प्रिंसिपल रेजिडेंशियल विंग डीएवी बरमाणा उपस्थित रहीं।



प्रतियोगिता के वेन्यू इंचार्ज दारा सिंह, प्रिंसिपल डीएवी बिजड़ी तथा वाइस प्रिंसिपल आशा चौहान डीएवी हमीरपुर ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।




विद्यालय के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।



मुख्य अतिथि के.एस. गुलेरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।


डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर











