



नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:- देवभूमि हिमाचल के लिए गर्व का पल। राष्ट्रीय आयुष दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुष महोत्सव 2026 में , हिमाचल प्रदेश की कंपनी रुद्र शक्ति हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड , के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील कुमार कौशल को उनके असाधारण एलोवेरा पर शोध कार्य , सभी युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणादायक यात्रा और सर्वश्रेष्ठ प्रथम पीढ़ी का स्टार्टअप के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया I

कंपनी में आयुष मंत्री, आयुष निदेशक, विज्ञान भारती निर्देशक, आरोग्य भारती निर्देशक ,और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि रहें।



नोएडा में गूंजा हिमाचल का नाम – एलोवेरा और ऑर्गेनिक रिसर्च में इनोवेटिव काम के लिए मिला सम्मान यह ऐतिहासिक सम्मान समारोह नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर में नेशनल आयुष डे 2026* सेलिब्रेशन के मौके पर आयोजित हुआ, जहाँ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने देश की टॉप 5 आयुर्वेद कंपनियों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया।








डाबर, बैद्यनाथ के साथ खड़ी हुई, “रुद्र शक्ति” डॉ. कौशल को नेशनल अवॉर्ड



किसे मिला अवॉर्ड? (देश की 5 टॉप कंपनियां)



आयुष मंत्रालय की तरफ से कुल 5 नेशनल अवॉर्ड दिए गए, जिसमें हिमाचल की कंपनी भी शामिल है –



“डाबर, बैद्यनाथ के साथ खड़ी हुई रुद्र शक्ति” हिमाचल की कंपनी नेशनल लेवल पर पहुंच गई।

AIMIL 2. डाबर इंडिया लिमिटेड 3. मुल्तानी 4. रुद्र शक्ति हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड 5. बैद्यनाथ
यह हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है कि 100 साल पुरानी दिग्गज कंपनियों के बीच रुद्र शक्ति ने अपनी जगह बनाई।

क्यों मिला अवॉर्ड डॉ. सुनील कौशल को?

● रुद्र शक्ति हर्ब्स के CMD डॉ. सुनील कुमार कौशल को उनके ज़बरदस्त स्टार्टअप स्किल्स और युवाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
● एलोवेरा और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की रिसर्च में उनके इनोवेटिव और रिसर्च वर्क को मंत्रालय ने सराहा।
● हिमाचल की जड़ी-बूटियों को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए यह सम्मान मिला।
अब आगे क्या? – हिमाचल का बढ़ा मान

● इस अवॉर्ड के बाद रुद्र शक्ति हर्ब्स अब राष्ट्रीय स्तर पर आयुष मंत्रालय की प्रेरक कंपनी बन गई है।
● डॉ. कौशल ने कहा – “यह अवॉर्ड मेरे अकेले का नहीं, पूरे हिमाचल के किसानों और युवाओं का है जो ऑर्गेनिक खेती से जुड़े हैं।”
● आने वाले समय में कंपनी आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर युवाओं के लिए स्टार्टअप ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाएगी।
“हिमाचल की जड़ी-बूटी, अब बनेगी देश की शान – रुद्र शक्ति” – आयुष मंत्रालय ने माना लोहा
गौर तलब है डॉ सुनील कुमार भद्रिन गांव (लहरा)गलोर से हैं I उनकी उद्यमी यात्रा विलक्षण रही है,उन्होने अपने काम से सभी स्थानीय जन का सर ऊँचा किया है I











