मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” के तहत हेल्थ एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), हमीरपुर के निर्देशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी, टौणी देवी के कार्यालय से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उपलब्ध करवाई गई।
टीम में डॉ. सुप्रिया कौशल, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी PHC कोट, डॉ. अनन्या सिंह, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी PHC कुठेड़ा,  सुनील कुमार (MHS),  अनिल कुमार (STLS),  बंदना कुमारी (CHO),  प्रियंका शर्मा (CHO),  शिवानी भोरिया (CHO) सहित आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मेरा युवा भारत (MY Bharat) हमीरपुर द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – 100 सप्ताह संकल्प

इस दौरान युवाओं का जनरल हेल्थ चेकअप, BMI, ब्लड शुगर, Hb एवं बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। साथ ही युवाओं के लिए पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए।

अभियान” के अंतर्गत “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” थीम पर   हमीरपुर में हेल्थ एवं अवेयरनेस कैंप का आयोजन 

डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर नेहा पत्याल की उपस्थिति में डॉ. आकृति ने पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा डॉ. विकास ने नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति विषय पर युवाओं को जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को संतुलित आहार अपनाने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दीपमाला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ युवा और नशा-मुक्त समाज के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चि करना है।
Screenshot
इस पहल के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य, पोषण और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
[post-views]