



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण में किया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, हमीरपुर (Deputy Director, School Education – Elementary, Hamirpur) रहे, जबकि जिला विज्ञान सलाहकार राजेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।




इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष आर. सी. लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, विद्यालय डायरेक्टर पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उपप्रधानाचार्य अश्वनी कुमार तथा मुख्य अध्यापिका कंचन लखनपाल सहित विद्यालय प्रबंधन के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।







कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि कमल किशोर भारती के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।



पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व शिक्षिका एंकर सविता शर्मा तथा विद्यार्थी एंकर आरिश, प्रेषिता, विशेष, प्रिशा एवं अयान ने संभाला।





विद्यार्थी एंकरों द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय एवं जीवन-वृत्त प्रस्तुत किया गया, जबकि हेड बॉय याजत नैयर ने मुख्य अतिथि का बायोडाटा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।



समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सविता शर्मा, मैथिली एवं आनंदिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वार्षिक रिपोर्ट का वाचन सविता शर्मा द्वारा किया गया, जबकि वार्षिक रिपोर्ट से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति सुजान द्वारा दी गई।

वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में वर्षभर की उपलब्धियों को दर्शाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘सरस्वती स्वरांजलि’ से हुई।

बाल-वाटिका के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘मधुर मधुबन के आवारा भँवरे’ तथा ‘द लैंड ऑफ़ द मैजिक एंड ड्रीम्स’ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।


कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने ‘द ट्राइबल स्पिरिट ’ के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं चयनित विद्यार्थियों ने ‘गैप फिलर– एस. डी. जी. -13 & 14: गॉड की तलाश’ के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही गैप फिलर “जादू” आयन सोंखले, विशेष व प्रिशा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों ने ‘गणेश से गजानन – शुभारंभ की गाथा’नामक सुंदर स्किट प्रस्तुत की।

इस प्रस्तुति में भगवान गणेश से संबंधित प्रसंग को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दर्शाया गया। बाल-वाटिका के विद्यार्थियों ने ‘द रॉक फोर्स – बीट्स ऑफ रिबेलियन’ में अपनी ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन किया।

इसके बाद रुद्र एवं लक्ष्य की संगीत प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। समारोह का आकर्षक समापन कक्षा पहली की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘हवाईयन ड्रीम्स’से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास और आनंद से भर दिया।

संपूर्ण वार्षिकोत्सव को सफल एवं प्रभावशाली बनाने में संगीता ठाकुर का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत से सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शानदार ढंग से संपन्न हुईं।

कार्यक्रम के अंत में सविता शर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को मंच प्रदान किया तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया।




